हम ट्रेन टिकिट बुक कराते हैं लेकिन पूरी जानकारी ना होने की वजह से हम पूरे पैसे देते हैं जबकि हमे ट्रेन टिकिट पर 75% तक की रियायत मिल सकती है। तो आइये आज आपको भी अवगत कराते हैं ट्रेन टिकिट बुक कराते समय कैसे बचाएं पैसे और पाएं 75% तक की रियायत।
1. मंदबुद्धि और दृष्टि हीन व्यक्तियों के लिए रियायत
- स्लीपर, 1st/2nd क्लास, 3AC, AC चेयर कार की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
- 1st AC और 2nd AC की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
- राजधानी या शताब्दी ट्रेन की 3AC और CC की टिकिट बुक कराने पर 25% की रियायत।
- मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकिट पर 50% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
2. गूंगे और बहरे व्यक्तियों के लिए रियायत
- स्लीपर, 1st/2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
- मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकिट पर 50% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
3. कैंसर के मरीज के लिए रियायत
- 1st/2nd क्लास और AC चेयर कार की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
- स्लीपर और 3AC की टिकिट बुक कराने पर 100% की रियायत।
- 1st AC और 2nd AC की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
- राजधानी या शताब्दी ट्रेन की 3AC और CC की टिकिट बुक कराने पर 25% की रियायत।
- मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकिट पर 50% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है (सिर्फ स्लीपर और 3AC में 75% की रियायत)।
4. दिल, हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस और थैलेसीमिया के इलाज के लिए जा रहे मरीजों को रियायत
- स्लीपर, 1st/2nd क्लास, 3AC और AC चेयर कार की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
5. हीमोफीलिया के मरीज के लिए रियायत
- स्लीपर, 1st/2nd क्लास, 3AC और AC चेयर कार की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
6. टीबी या ल्युपस वल्गारिस मरीज के लिए रियायत
- स्लीपर, 1st/2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
7. गैर संक्रामक कुष्ठ रोग वाले मरीज के लिए रियायत
- स्लीपर, 1st/2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
8. ART सेंटर्स में इलाज के लिए जा रहे एड्स पेशेंट के लिए रियायत
- 2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
9. वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत
- 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के पुरुषों को सभी क्लास में 40% की रियायत।
- 58 साल या इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को सभी क्लास में 50% की रियायत।
10. किसी भी शहीद सैनिक की विधवा के लिए रियायत
- स्लीपर और 2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
11. घर या एजुकेशन टूर के लिए जा रहे विद्यार्थियों के लिए रियायत
- जनरल केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए स्लीपर और 2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत और मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकिट पर 50% की रियायत।
- SC/ST केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए स्लीपर और 2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत और मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकिट पर 75% की रियायत।
12. ग्रेजुएशन तक की गर्ल्स स्टूडेंट्स/12वीं तक के बॉयज स्टूडेंट्स और मदरसे के स्टूडेंट्स के लिए रियायत
- घर और स्कूल के बीच की 2nd क्लास की मंथली टिकिट बुक कराने पर कोई किराया नहीं।
13. प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के लिए रियायत
- UPSC और SSC के मेन रिटन देने जा रहे स्टूडेंट्स को 2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
14. स्पोर्ट्स पर्सन के लिए रियायत
- नेशनल टूर्नामेंट, ऑल इंडिया और स्टेट टूर्नामेंट के लिए स्लीपर और 2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत और 1st क्लास की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
15. अधिकृत पत्रकारों के लिए रियायत
- अधिकृत पत्रकारों के लिए सभी क्लास में कट बुक कराने पर 50% की रियायत।
- पत्नी और 18 साल तक के बच्चों का साल में 2 बार टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
16. पेशेवर चिकित्सकों के लिए रियायत
- एलोपैथिक डॉक्टरों को किसी भी क्लास में टिकिट बुक कराने पर 10% की रियायत।
- नर्सों को स्लीपर और 2nd क्लास की टिकिट बुक कराने पर 25% की रियायत।
17. अपांग व्यक्ति के लिए रियायत
- स्लीपर 1st/2nd क्लास और 3AC, AC चेयर कार की टिकिट बुक कराने पर 75% की रियायत।
- 1AC और 2AC की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
- राजधानी या शताब्दी ट्रेन की 3AC और AC चेयर की टिकिट बुक कराने पर 50% की रियायत।
- मासिक और त्रैमासिक सीजन टिकिट पर 50% की रियायत।
- इनके साथ जा रहे सहयोगियों को भी इतनी ही छूट मिलती है।
तो आज के बाद आप जब भी ट्रेन टिकिट बुक कराएं तो इन बातों का अवश्य ध्यान रखिये।
“जानिए क्यों जरूरी है सुबह का नाश्ता”